HelloDharNews

HelloDharNews Hindi news Website, Daily Public News, political, crime,filmy, Media News,Helth News

Breaking

Showing posts with label देश. Show all posts
Showing posts with label देश. Show all posts

Monday 15 August 2022

August 15, 2022

प्रभारी मंत्री डॉं. चौधरी द्वारा ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली गई,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये

 जिले में  स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया 

प्रभारी मंत्री डॉं. चौधरी द्वारा ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी ली गई,रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये  

भाजपा जिला अध्यक्ष ,जिला पंचायत अध्यक्ष ,विधायक,कलेक्टर,एसपी सहित पत्रकारगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे 

      संजय शर्मा संपादक
                             हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल                                                       

        धार। जिले में  प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 अगस्त 2022 को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया।  प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉं. प्रभुराम चौधरी ने जिला मुख्यालय पर  स्थित किला मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में घ्वजारोहण किया। इसके बाद संयुक्त परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर डॉं. पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, परेड कमाण्डर रक्षित निरीक्षक अरविंद डांगी साथ थे। डॉं. चौधरी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान का स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। इसके बाद एस.ए.एफ. तथा पुलिस प्लाटून द्वारा हर्षफायर किए गए और मालवा दरबार बैंण्ड द्वारा राष्ट्रीय धून प्रस्तुत की गई। मंत्री डॉं. चौधरी ने संयुक्त परेड की सलामी ली तथा परेड कमाण्डरों से परिचय प्राप्त किया। 


      इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी प्रदर्शन तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सामूहिक परेड में विशेष सशस्त्र पुलिस बल, जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला प्लाटून, होमगार्ड, वन विभाग, कोटवार दल, एनसीसी सीनियर-जूनियर, गाइड दल भोजकन्या, स्काउट दल, एनसीसी जूनियर उत्कृष्ट, एनसीसी जूनियर उमावि क्रमांक-2,  एनसीसी जूनियर उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  के दलों ने भाग लिया। 


      मंत्री डॉं. चौधरी ने इस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए। परेड में सीनियर वर्ग में जिला पुलिस बल महिला का प्रथम, होमगार्ड को द्वितीय तथा विशेष सशस्त्र बल को तृतीय पुरस्कार, जूनियर वर्ग में एन.सी.सी. गर्ल्स को प्रथम, उनसीसी शासकीय उत्कृष्ट उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को द्वितीय तथा एनसीसी शासकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक-2 को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया। 


   इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रम में शासकीय कन्या उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय को प्रथम, शासकीय भोज कन्या को द्वितीय तथा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया।   


    इसी प्रकार धार के निर्माणाधीन कारम बांध से सुरक्षित पानी निकासी में अथक परिश्रम करने वाले पोकलेन ऑपरेटर  शिवकुमार कोल,  पप्पू कुमार महतो,  संजय भारती,  मोहम्मद सैयद आलम,  रमेश कुमार कोल और हेल्पर  प्रमोद कुमार,  सूरज कुमार कोल, नीतीश कुमार,  अमित जय सिंह का प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी ने ज़िला मुख्यालय के स्वतंत्रता दिवस समारोह में प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने प्रत्येक को रेडक्रॉस से दस-दस हज़ार रुपए की राशि स्वीकृत की है।


      इस समारोह में विधायक श्रीमती नीना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष  सरदारसिंह मेडा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव यादव, सीईओ जिला पंचायत केएल मीणा, अपर कलेक्टर  श्रृंगार श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा ,नगरपालिका उपाध्यक्ष  कालीचरण सोनवानिया, अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, पत्रकारगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

प्रभारी मंत्री डॉं. चौधरी ने ग्राम धरावरा में आयोजित विशेष मध्यान्ह कार्यक्रम में बालिकाओं के बीच बैठकर भोजन ग्रहण किया


    राज्य शासन के निर्णय अनुसार स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को जिले में शाला स्तर पर उत्सव के रूप में मनाया गया। लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी,  जिला पंचायत अध्यक्ष  सरदार सिंह मेडा, कलेक्टर डॉं पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक  आदित्य प्रताप सिंह,जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष विपिन राठौर,आशीष गोयल  ने कस्तुरबा गांधी बालिका विद्यालय धरावरा में आयोजित विशेष मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम में छात्राओं के साथ भोजन ग्रहण किया। बालिकाएं मंत्री तथा जिले के वरिष्ठ अधिकारी अपने बीच पाकर बहुत खुश हुई। बालिकाओं को विशेष भोज में सब्जी, पूरी, खीर, पकोडे, गुलाब जामून आदि परोसे गए। 


प्रभारी मंत्री ने शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में पौधा रोपण भी किया

     शासकीय कन्या शिक्षा परिसर में पौधा रोपण भी किया। इस अवसर पर  जनप्रतिनिधिगण, पार्षदगण, पत्रकारगण तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। 






Tuesday 29 March 2022

March 29, 2022

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के 21 हजार 234 हितग्राही लाभान्वित

 प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिले के 21 हजार 234 हितग्राही लाभान्वित 

सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित कर रही हैं-विधायक श्रीमती वर्मा

कोई भी लक्ष्य व्यक्ति की सोच से बड़ा नहीं होता है - राजीव यादव

 संजय शर्मा संपादक
हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

         धार। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जिला स्तरीय गृह प्रवेशम् कार्यक्रम मंगलवार को पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र के समक्ष माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया।  

        जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक नीना वर्मा ने कहा कि आज इस कार्यक्रम के माध्यम से लाभांवित हुए सभी हितग्राहियों को बहुत-बहुत बधाई। सरकार गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएँ संचालित कर रही है। प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी ने कोरोना काल में भी गरीबों के कल्याण का सोचा और निशुल्क राशन का वितरण करवाया और गरीब तबके को राहत दी। आज आप सभी लोगों का गृह प्रवेश कराया गया, आप सभी गुडी पडवा अपने नए मकान में मनाए। शासन गरीबों के उत्थान के लिए इस तरह की योजनाओं का लाभ देती रहेगी। 


          जिला पंचायत अध्यक्ष मालती पटेल ने कहा कि हमारा जिला ट्रायबल क्षेत्र है, खुद का पक्का मकान होना बड़ी सौग़ात है । यह सोच हमारे पीएम तथा सीएम की है, जिस कारण यह संभव हो पाया है। प्रधानमंत्री जी ने संकल्प लिया है कि 2024 तक सभी गरीब व्यक्ति का पक्का मकान हो। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अभी इस योजना से छूट गए वे भी अपना आवेदन कर दे। 


        कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व सीसीबी अध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि कोई भी लक्ष्य व्यक्ति की सोच से बढा नहीं होता है । हर व्यक्ति का पक्का मकान हो यह सोच हमारे प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जी की है जो सकार हो रही है। सरकार का प्रयास है कि इस योजना में कोई भी पात्र व्यक्ति छूटे नहीं इसके लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जिससे अंतिम छोर के व्यक्ति को भी इस योजना का लाभ मिल सके। इस योजना से गरीब तबके के लोगों को आवास का लाभ मिल रहा है और इसके लिए आगे भी निरंतर प्रयास किए जाएगे। 

   कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा प्रतिकात्मक रूप से कुछ हितग्राहियों को बधाई पत्र का वितरण किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि जिले के 21 हजार 234 हितग्राही लाभंवित हुए है। 


       कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान वर्चुअली जुड़े। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके सम्बोधन को एलईडी के माध्यम से देखा और सुना।  

      इस अवसर पर पूर्व विधायक करण सिंह पंवार, कलेक्टर डॉ पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह, जिला पंचायत सीईओ के एल मीणा, अपर कलेक्टर श्रृंगार श्रीवास्तव सहित जनप्रतिनिधि, हितग्राही व आम नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम के वाहनों का पूजन कर हितग्राही को वाहन की चाबी सौपी ।


Tuesday 7 December 2021

December 07, 2021

धार-महू संसदीय क्षेत्र के सांसद छतर सिंह दरबार ने रेल परियोजन के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

 धार-महू संसदीय क्षेत्र के सांसद छतर सिंह दरबार ने रेल परियोजन के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

           धार। धार-महू संसदीय क्षेत्र के सांसद छतर सिंह दरबार सहित अन्य सांसदों ने विगत दिनों  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मौके पर मुख्य रूप से धार जिले की सबसे महत्वपूर्ण इंदौर-दाहोद रेल परियोजना को लेकर इसे फिर से शुरू करने को लेकर अपनी बात रखी है। सांसद ने बहुत ही महत्वपूर्ण रूप से इस योजना को आदिवासी अंचल के विकास से जोड़कर बताया है। इसके अलावा इस मौके पर खंडवा-बड़वानी रेल परियोजना के साथ-साथ इंदौर-मनमाड़ रेल परियोजना पर भी चर्चा की गई। वहीं सबसे महत्वपूर्ण रूप से गणपति घाट पर हो रहे हादसे के मामले में सवा दो सौ करोड़ रुपये की जो सिद्धांत एक स्वीकृति मिल चुकी है। उस पर आगे कार्य शुरू करवाने के लिए भी आग्रह किया गया है। 


          सांसद दरबार ने चर्चा में बताया कि हमने तीनों रेल परियोजनाओं के बारे में प्रधानमंत्री से निवेदन किया  है। मेरे धार जिले की रेल परियोजना के बारे में प्रधानमंत्री से हमने मुलाकात की और उनको बताया कि आदिवासी बहुल जिलों के लिए यह रेल परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है। यहां के विकास के लिए यह रेल परियोजना खास है। उन्होंने बताया कि हम सभी सांसदों ने मिलकर यह मांग की है कि रेल परियोजनाओं को शुरू किया जाए और ऐसे लोगों को लाभान्वित किया जाए। उन्होंने बताया कि गणपति घाट को लेकर सवा 200 करोड़ रुपये की मंजूरी पहले ही सैद्धांतिक रूप से मिल चुकी है। इस बारे में हमने बताया कि गणपति घाट में किस तरह से परेशानी आ रही है और उस पर काम शुरू करवाया जा सकता है। इस बारे  में हमने अपनी बातें रखी है। वहीं धार, खरगोन और बड़वानी आदिवासी बहुल जिले में बेहतर स्वास्थ सुविधा उपलब्ध कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार प्रयास कर रही है। हमने प्रधानमंत्री से मांग की है कि इन सबके बावजूद अपेक्षा है कि धार, खरगोन और बड़वानी जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाए। धार जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना की जाती है तो एक बहुत बड़े वर्ग को लाभ मिलेगा। इसके अलावा विभिन्न केंद्रीय योजनाओं के बारे में भी चर्चा की गई है। यह जानकारी भाजपा नेता विश्वाश पांड ने दी।


Wednesday 7 July 2021

July 07, 2021

मोदी का मेगा कैबिनेट विस्तार 43 मंत्रियों की शपथ 36 नए चेहरे, इनमें 7 यूपी और 3 गुजरात के जहां अगले साल चुनाव 7 को प्रमोशन, 12 का इस्तीफा

मोदी का मेगा कैबिनेट विस्तार 43 मंत्रियों की शपथ 36 नए चेहरे, इनमें 7 यूपी और 3 गुजरात के जहां अगले साल चुनाव 7 को प्रमोशन, 12 का इस्तीफा

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

            नई दिल्ली - भारत के इतिहास में पहली बार सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार किया गया। बुधवार शाम 6 बजे सर्वार्थ सिद्धि योग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल के 43 मंत्रियों ने शपथ ली। उस मुहूर्त में, जिसमें किए सभी काम सफल होते हैं।

       डेढ़ घंटे चले शपथ ग्रहण में 36 नए मंत्रियों ने शपथ ली। नए मंत्रियों में सबसे ज्यादा 7 उत्तर प्रदेश और फिर 3 गुजरात से हैं। दोनों ही राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। मौजूदा मंत्रियों में से 7 को प्रमोट किया गया है।


मोदी ने इन्हें प्रमोट किया

        अनुराग ठाकुर, जीके रेड्डी, मनसुख मंडाविया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला को प्रमोशन मिला है। ये सभी 7 राज्य मंत्री थे, इन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया है।

मोदी कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से सबसे ज्यादा 7, गुजरात से 5 नए चेहरे

  उत्तर प्रदेश से 7 मंत्री: अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, भानुप्रताप सिंह वर्मा, सत्यपाल सिंह बघेल, कौशल किशोर, बीएल वर्मा और अजय कुमार

गुजरात से 3 मंत्री: दर्शना विक्रम जरदोश, देवसिंह चौहान और महेंद्र भाई मुंजापारा

कर्नाटक से 4 मंत्री: राजीव चंद्रशेखर, शोभा करंदलाजे, ए नारायण स्वामी और भगवंत खुबा

महाराष्ट्र से 4 मंत्री: नारायण राणे, कपिल पाटिल, भगवत कृष्ण राव कराड़ और भारती प्रवीण पवार

पश्चिम बंगाल से 4 मंत्री: सुभाष सरकार, शांतनु ठाकुर, जॉन बारला और नीतीश प्रामाणिक

बिहार से 3 मंत्री: पशुपति कुमार पारस, आरसीपी सिंह और राजकुमार सिंह

मध्यप्रदेश से 2 मंत्री: ज्योतिरादित्य सिंधिया और वीरेंद्र कुमार खटीक 

असम से 2 मंत्री: सर्वानंद सोनोवाल और किरण रिजिजू

ओडिशा से 2 मंत्री: अश्विनी वैष्णव और विश्वेश्वर टुडू

राजस्थान से एक मंत्री: भूपेंद्र यादव

तेलंगाना से एक मंत्री: जी किशन रेड्डी

हिमाचल प्रदेश से एक मंत्री: अनुराग ठाकुर

दिल्ली से एक मंत्री: मीनाक्षी लेखी

झारखंड से एक मंत्री: अन्नपूर्णा लेखी

उत्तराखंड से एक मंत्री: अजय भट्ट

मणिपुर से एक मंत्री: राजकुमार रंजन सिंह

त्रिपुरा से एक मंत्री: प्रतिमा भौमिक

तमिलनाडु से एक मंत्री: एल मुरुगन

अब टीम मोदी में 11 महिलाएं, 7 नए मंत्री 7 राज्यों से

       मोदी टीम में अब सबसे ज्यादा महिलाएं हैं। उत्तर प्रदेश से अनुप्रिया पटेल, कर्नाटक से शोभा करंदलाजे, गुजरात से दर्शना विक्रम जरदोश, दिल्ली से मीनाक्षी लेखी, झारखंड से अन्नपूर्णा देवी, ओडिशा से प्रतिमा भौमिक, महाराष्ट्र से भारती प्रवीण पवार ने शपथ ली। कैबिनेट में पहले से ही 4 महिला मंत्री हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी, खाद्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और आदिवासी मामलों की राज्य मंत्री रेणुका देवी हैं। नए और पुराने को मिलाकर मंत्रिमंडल में 11 महिलाएं हो गई हैं।

जिन 12 मंत्रियों का इस्तीफा हुआ, वे 10 राज्यों से

1. कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद- बिहार

2. सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर- महाराष्ट्र

3. सामाजिक न्याय मंत्री थावर चंद गहलोत- मध्य प्रदेश

4. शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक- उत्तराखंड

5. स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन- दिल्ली

6. कैमिकल फर्टिलाइजर मिनिस्टर सदानंद गौड़ा- कर्नाटक

7. श्रम और रोजगार राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार- उत्तर प्रदेश

8. पर्यावरण और वन राज्य मंत्री बाबुल सुप्रियो- बंगाल

9. केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री संजय धोत्रे- महाराष्ट्र

10. जल शक्ति और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रत्तन लाल कटारिया- हरियाणा

11. पशुपालन राज्य मंत्री प्रताप चंद सारंगी- ओडिशा

12. महिला एवं बाल कल्याण राज्य मंत्री देबोश्री चौधरी- बंगाल


Thursday 29 April 2021

April 29, 2021

धार जिले में बनी जुगाड़ की एम्बुलेंस लागत 30 हजार है! मरीज के साथ दाे व्यक्ति भी बैठ सकते हैं 25 किलाे का ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगा है

 धार जिले में बनी जुगाड़ की एम्बुलेंस लागत 30 हजार है! मरीज के साथ दाे व्यक्ति भी बैठ सकते हैं  25 किलाे का ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगा है

अजीजभाई ने बना दी बाइक एम्बुलेंस, सात दिन में 8 मरीजों को मुफ्त में पहुंचाया अस्पताल

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका/ हैलो धार न्यूज़ पोर्टल

               धार - एम्बुलेंस संचालकाें ने आपदा में अवसर खाेजना शुरू किया ताे वसंत विहार काॅलाेनी निवासी बीई मैकेनिकल अजीज खान ने बाइक एम्बुलेंस बनाकर पीड़िताें के लिए फ्री उपलब्ध करा रहे हैं। इस एम्बुलेंस काे बाइक से टाेचन कर मरीज काे अस्पताल पहुंचा सकते हैं। इसमें दवाइयाें से लेकर 25 किलाे का ऑक्सीजन सिलेंडर लगा है। इसे ले जाने वालों काे ऑक्सीजन सिलेंडर में फिर से गैस भरवाना हाेती है। इससे अब तक आठ लाेगों काे नई जिंदगी मिली है।


मरीज के साथ दाे व्यक्ति भी बैठ सकते हैं, 25 किलाे का ऑक्सीजन सिलेंडर भी लगा है

          वर्ष 2006 से पहले वे शहर के पाॅलीटेक्निक काॅलेज में व्याख्याता थे। 2006 में उन्होंने खुद का उद्याेग डाला। अजीज बताते हैं कि सुविधाओं के अभाव में जानें जा रही है। इसी बीच उनके पास एक एम्बुलेंस का बिल आया, जिसमें मरीज काे ले जाने का शुल्क दस हजार रु. था।

             तब उन्हें बाइक एम्बुलेंस बनाने ख्याल आया। अजीज ने पहले इंटरनेट से एम्बुलेंस में हाेने वाली सुविधाओं की जानकारी जुटाई। फिर एम्बुलेंस बनाना शुरू किया। इसमें दाे शाॅकप, रबर के पहिए, फेब्रिकेशन सहित उसकी चाैड़ाई इतनी रखी कि मरीज के साथ दाे लाेग और बैठ सकें। एम्बुलेंस निर्माण की लागत 30 हजार रु. आई। दाे दिन में बाइक एम्बुलेंस तैयार हाे

कर्मचारी बंशी के भाई अनिल की जान बची 

            बाइक एम्बुलेंस से अजीज की फैक्टरी के कर्मचारी बंशी के भाई अनिल की जान बची है। अजीज बताते हैं सलकनपुर के बंशी के भाई की तबीयत सीरियस होने पर बंशी बाइक से एम्बुलेंस टाेचन कर उसे अस्पताल ले गए। समय पर इलाज मिलने से उनकी हालत खतरे से बाहर है। इससे सात और लाेगाे जान बचाई गई है। अजीज कहते हैं कि ग्राम पंचायताें में ऐसी एंबुलेंस बनवाकर रखी जाए तो कई लोगों की जान बच सकती है।




Monday 8 March 2021

March 08, 2021

धरोहर के लिए:20 करोड़ मिले, पुरातत्व विभाग ने शुरू की किले की मैपिंग, 15 दिन में बनेगी याेजना

 धरोहर के लिए:20 करोड़ मिले, पुरातत्व विभाग ने शुरू की किले की मैपिंग, 15 दिन में बनेगी याेजना

धार किले और अमझेरा के महल के क्षरण को बचाने के लिए केंद्र से आया फंड

कलेक्टर आलाेक कुमार सिंह ने धार किले पहुंचकर व्यवस्थाएं देखी

जानिए धार किला का इतिहास 

संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

          धार - धार के किले काे संवारने की प्रक्रिया शुरू हाे चुकी है। साेमवार काे किला परिसर मेें पुरातत्व विभाग ने मैपिंग का काम शुरू किया। अपने साजाे-सामान के साथ पहुंची पुरातत्व विभाग की टीम ने मैपिंग के जरिए यह तय किया कि कहां क्या बनना है। किले के दूसरी तरफ जर्जर हिस्से की जुड़ाई का काम भी किया जा रहा है। सोमवार शाम कलेक्टर आलाेक कुमार सिंह ने किला पहुंचकर एक घंटा 30 मिनट  व्यवस्थाएं देखी। कलेक्टर ने कहा कि पुरातत्व विभाग के साथ आर्किटेक्ट काे भी बुलाया है। पहले किले के मैंटेनेंस पर जाेर देंगे। साथ ही किले के अंदर वाॅक-वे, गार्डन सहित पर्यटकाें के लिए जरूरी व्यवस्थाएं जुटाएंगे।


           दरअसल, 15वें वित्त आयाेेग से केंद्र सरकार ने प्रदेश सरकार काे स्मारकाें, ऐतिहासिक धराेहराें के संरक्षण और विकास कार्य के लिए करीब 110 कराेड़ रुपए उपलब्ध कराए हैं। संग्रहालयाें की देखरेख और उनके निर्माण आदि के लिए 70 कराेड़ रुपए मिले हैं। इसमें धार शहर के धार किला और अमझेरा के महल काे संवारने के लिए प्रदेश सरकार ने 30 कराेड़ रुपए स्वीकृत किए हैं।


      जिसके तहत 20 कराेड़ रुपए से किले और 10 कराेड़ रुपए से महल काे संवारना प्रस्तावित है। कार्ययाेजना बनाने के लिए जिला प्रशासन के पास 30 दिन का समय है। ऐसे में जिला प्रशासन बिना देर किए कार्य याेजना बनाने में जुट गया है। कलेक्टर के अनुसार 15 दिन में प्लानिंग कर शासन काे भेज दी जाएगी।


शीश महल : प्रतीकात्मक रूप से हिंदू धर्म के धार्मिक चिह्न लगे हैं

      इस रानी महल में किसी समय 40 फीट ऊंची हल्दू लकड़ी पर कांच की नक्काशी से पूरा महल निर्मित था। महल में प्रतीकात्मक रूप से हिंदू धर्म के धार्मिक चिह्न महल के छज्जे पर लगे हुए हैं। किले के मुख्य द्वार एवं चाहर दीवारियाें के अंदर की ओर मराठा शैली के मांडने और भित्ति चित्र बने हुए हैं।


किले का इतिहास : खरबूजा महल में हुआ था बाजीराव पेशवा द्वितीय का जन्म

         किले की चार दीवारी और खरबूजा महल केंद्रीय पुरातत्व विभाग के पास है। पूर्व जेल, गुफाएं, रानी का शीश महल राज्य पुरातत्व विभाग के अधीन है। पंवार शासकाें ने 1732 ईसवीं में किले पर आधिपत्य किया था। बताया जाता है कि एक गुफा के रास्ते का उपयाेग गढ़ कालिका मंदिर की सुरक्षा के लिए सैनिक करते थे। एक गुफा उज्जैन भृतहरि में निकलती है और एक अन्य गुफा मांडू की ओर जाती है। 


धार किले का इतिहास : 

       धार दुर्ग ( धार का किला) मध्य प्रदेश के धार नगर में स्थित है। यह किला नगर के उत्तर में स्थित एक छोटी सी आयताकार पहाड़ी पर बना हुआ है। इस किले को बनाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सामग्री इसी छोटे से टीले से ली गई है जिसमें लाल बलुआ पत्थर ,ठोस मुरम व काला पत्थर शामिल है, किले की स्थापत्य शैली हिन्दू, मुस्लिम और अफगान शैली है किले का मुख्य द्वार पश्चिम में बनाया गया था।


          धार के परमार शासक राजा भोजदेव [1010-1055] के समय इस किले को [[धार गिरी लीलोद्यान]] के नाम से जाना जाता था । अलाउद्दीन खलजी के दिल्ली सिंहासन पर बैठने के कारण इस्लामिक प्रभाव धार में फैलने लगा, जिसके परिणामस्वरूप १३०५ मे अलाउद्दीन खलजी के सेनापति आईनुल मुल्क मुल्तानी ने मालवा पर आक्रमण कर परमार शासक महलकदेव की हत्या कर परमार वंश का अन्त कर दिया उसने द्वार तोड़ कर दुर्ग पर कब्जा कर लिया बाद मे इसी ने किले को पुनर्निर्मित कर दुर्गीकरण का कार्य पूर्ण किया ।


         सन १३४६ मे मुहम्मद विन तुगलक भी देवगिरि जाते समय इस किले मे कुछ समय के लिये रुका । 1857 के विद्रोह के समय धार मध्य भारत के प्रमुख केंद्र के रुप मे रहा, इस किले पर भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने कब्जा कर लिया और जुलाई से अक्टूबर , चार माह तक अपने कब्जे में रखा। [पुनर्निर्माण कर्ता एवम् वर्ष, किले मे पुरातात्विक विभाग द्वारा दी गयी जानकारी पर आधारित है ]


       किले के अंदर और भी कई संरचना मौजूद हैं, जो काफी महत्वपूर्ण हैं, जैसे कि खड़बूजा महल, शीश महल । इतिहास में स्पष्ट है कि जहांगीर ने शीश महल बनबाने मे सहायता की थी । दारा शिकोह जो कि शाहजहां का सबसे बड़ा बेटा था, उसने भी औरंगजेब से युध्द के दौरान इस किले में शरण ली थी इसी समय खरबूजा महल, जिसे कस्तूरी तरबूज के आकार के कारण यह नाम मिला है, 16 वीं शताब्दी ईस्वी में बनाया गया था।


          पवार वंश ने 1732 ईस्वी में इस किले पर कब्जा कर इसे शाही महल के रूप में उपयोग मे लिया। मराठा संघर्ष के दौरान, रघुनाथ राव की पत्नी आनंदी बाई ने यहां आश्रय लिया, और उन्होंने इस स्थान पर पेशवा बाजीराव द्वितीय को जन्म दिया। वैरासिंह परमार ने 10 वीं शताब्दी में धार पर विजय प्राप्त की और अपनी राजधानी बनाई।


          आज यह किला खंडहर हो गया है, पर जो भी अवशेष है, वे इसके वैभवशली अतीत के प्रमाण है। किलेबंदी की दीवार उपेक्षा, रखरखाव की कमी, पानी की कमी और पेड़ों और भारी झाड़ियों की वृद्धि के कारण ढह गई थी। लेकिन प्रशासन ने और अधिक गिरावट को नियंत्रित करने के लिए मरम्मत योजनाओं को निष्पादित करना शुरू कर दिया है; एक ही डिजाइन और पैटर्न के साथ नए लकड़ी के दरवाजे के पैनलों को उकेरने की योजना है, किलेबंदी की दीवार को मजबूत किया गया है, चूने के ऊपर रेत पत्थर के पटिया का उपयोग करके प्लस्तर संरक्षण कार्य किया गया है।


Wednesday 27 January 2021

January 27, 2021

राष्ट्र धर्म विजय पद यात्रा द्वादश ज्योर्तिलिंग समापन समारोह , गौ संरक्षण व संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है सरकार- मुख्यमंत्री

 राष्ट्र धर्म विजय पद यात्रा द्वादश ज्योर्तिलिंग समापन समारोह , गौ संरक्षण व संवर्धन के लिए कृत संकल्पित है सरकार- मुख्यमंत्री

समापन समारोह पर देश के कई प्रांत से संतश्री महामंडलेश्वर महाराज व साधु संत मंचासीन रहे 

 प्रदेश में गौशालाओं की स्थापना कर जैविक खेती को दिया जाएगा बढ़ावा : कृषि मंत्री पटेल 

भारतीय संस्कृति विश्व की सर्वश्रेष्ठ संस्कृति : संस्कृति मंत्री ठाकुर 


संजय शर्मा संपादक 

हैलो धार पत्रिका 

       खण्डवा/ओंकारेश्वर - 28 जनवरी। ओंकारेश्वर के नजर निहाल आश्रम के पास आयोजित ‘‘राष्ट्र धर्म विजय पद यात्रा द्वादश ज्योर्तिलिंग समापन समारोह‘‘ में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो संदेश में कहा कि प्रदेश सरकार गौ संवर्धन एवं संरक्षण के लिए कृत संकल्पित है। प्रदेश सरकार ने गौ संरक्षण के लिए गौ सेवा आयोग भी गठित किया है तथा गौ अभ्यारण की स्थापना भी की है। 


           गुरूदेव नर्मदानंद बापजी की द्वादश ज्योर्तिलिंग यात्रा पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीडियो संदेश के माध्यम से उन्हें बधाई दी और कहा कि प्रदेश सरकार नर्मदानंद जी के ‘‘जल, जंगल और जीव संरक्षण के संकल्प‘‘ को जमीन पर उतारने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।


यह थे मंचासीन 

         समापन समारोह पर देश के कई प्रांत से संतश्री महामंडलेश्वर महाराज व साधु संत, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय,  कृषि मंत्री कमल पटेल, संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर,


         राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से पराग अभ्यंकर, बलीराम पटेल,विश्व हिंदू परिषद राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हुकुमचंद सावला, रतलाम विधायक, मांधाता विधायक नारायण पटेल,भाजपा के जिलाध्यक्ष सेवादास पटेल,पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त विजय दुबे,रतलाम ग्रामीण विधायक मकवाना, संयोजक जनजागरण राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन गंगा संरक्षण मंत्रालय भारत सरकार बिंदु भूषण दुबे , जन अभियान परिषद के पूर्व  उपाध्यक्ष प्रदीप पाण्डे, सहित विभिन्न संतगण एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।


आवश्यकता जैविक खेती को बढ़ावा देने की 

             प्रदेश के कृषि मंत्री पटेल ने गुरूदेव नर्मदानंद बापजी की द्वादश ज्योर्तिलिंग पद यात्रा पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश सरकार की ओर से उन्हें बधाई दी और प्रदेश सरकार की ओर से उनका आभार प्रकट किया तथा कहा कि मध्यप्रदेश को जैविक खेती में नम्बर वन बनाएंगे।


           उन्होंने कहा कि रसायनिक उर्वरकों व कीटनाशकों के फसलों के प्रयोग के कारण केंसर रोग के लोग अधिक पीड़ित हो रहे है। इसलिए आवश्यकता जैविक खेती को बढ़ावा देने की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौशालाओं की स्थापना हर पंचायत में की जायेगी तथा गौमूत्र व गोबर के माध्यम से जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में हुई थी यात्रा प्रारंभ


        प्रदेश की संस्कृति मंत्री सुश्री ठाकुर ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व में सर्वश्रेष्ठ संस्कृति है। भारतीय संस्कृति में गाय को गौ माता के रूप में पूजा जाता है।


           उन्होंने गुरूदेव नर्मदानंद बापजी की द्वादश ज्योर्तिलिंग पद यात्रा समापन होने के अवसर पर उन्हें बधाई दी। पर्यटन मंत्री सुश्री ठाकुर ने इस अवसर पर बताया कि गुरूदेव नर्मदानंद बापजी ने 29 सितंबर 2019 को श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थित में द्वादश ज्योर्तिलिंग की यात्रा प्रारंभ की थी।


ऐतिहासिक यात्रा का हुआ समापन


        भारतीय जनता पार्टी के महासचिव श्री विजयवर्गीय ने गुरूदेव नर्मदानंद बापजी को द्वादश ज्योतिर्लिंग पद यात्रा पूर्ण करने पर बधाई दी और कहा कि उनकी यह यात्रा ऐतिहासिक है। संचालन प्रदीप पाण्डे ने किया।